Move to Jagran APP

फिर से कांग्रेस के हुए पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ

2015 से 2020 तक पांच साल बठिडा नगर निगम के मेयर रहने के बाद बलवंत राय नाथ फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:52 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:52 PM (IST)
फिर से कांग्रेस के हुए पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ
फिर से कांग्रेस के हुए पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ

जागरण संवाददाता, बठिडा

loksabha election banner

2015 से 2020 तक पांच साल बठिडा नगर निगम के मेयर रहने के बाद बलवंत राय नाथ फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ पार्षद सुरेश चौहान ने भी कांग्रेस का दामन थामा। उनको चंडीगढ़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी में शामिल किया। जबकि उनके शामिल होने के बाद सीएम चन्नी ने कहा कि अब पार्टी का आधार मजबूत होगा।

बलवंत राय नाथ पहले कांग्रेस के बठिडा से पार्षद भी रह चुके हैं। मगर 2015 के नगर निगम के चुनावों से पहले वह अकाली दल में शामिल हो गए थे। जिसके बाद नगर निगम के मेयर की सीट आरक्षित होने के कारण उनको मेयर का पद मिला। वह अकाली दल की हर एक्टिविटी में भी भाग लेते रहे। वहीं 2021 के नगर निगम चुनावों में उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को पार्षद के तौर पर चुनाव लड़वाया। सूत्रों के अनुसार पूर्व मेयर नाथ के नगर निगम के चुनाव न लड़ने का कारण भी यह था कि वह विधानसभा चुनावों में टिकेट की इच्छा रखते थे। लेकिन अकाली दल की ओर से उनको कहीं भी प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया। जिसके चलते अब उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ ने कहा कि वह सीएम चन्नी की सादगी व सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान चार महीनों में पंजाब व एससी समुदाय के लिए किए गए असाधारण कल्याण कार्यों से प्रभावित थे। जबकि अकाली दल की किसान विरोधी व दलित विरोधी नीतियों के कारण उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.