जिला सिविल अस्पताल में बांटे 200 मास्क
बठिडा के सिविल अस्पताल में 200 मास्क वितरित किए गए।
जागरण संवाददाता, बठिडा : सिविल अस्पताल में 200 मास्क वितरित किए गए। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन, जिला सेशन जज कमलजीत लांबा और जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव सिविल जज अशोक कुमार चौहान की अगुआई में राकेश कुमार नरूला ने पीएलवी के सहयोग से यह मास्क बांटे। यह मास्क उन लोगों को बांटे गए जो अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे। इसके अलावा उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जारी किए गए 50 स्टीकर भी एडीआर सेंटर तथा कोर्ट कांप्लेक्स के मेन गेट व दीवारों पर चिपकाए। इस पर कोविड-19 की रोकथाम संबंधी 10 उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर कोविड-19 की महामारी से बचा जा सकता है। इस दौरान आम जनता से अपील की गई कि एक-दूसरे से कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखें। मुंह पर हमेशा मास्क लगाएं और हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या फिर सैनिटाइजर के साथ साफ करें। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना के साथ ही कोरोना महामारी पर जीत दर्ज की जा सकती है।