शहर के 7500 घरों के गीले कचरे से तैयार होगी खाद
फाइव स्टार रेटिग के लिए अनिवार्य शर्तों में से एक होम कंपोस्टिग की शर्त को पूरा करने के कार्य में जुट गया है।
सुभाष चंद्र, बठिडा : नगर निगम अब गार्बेज फ्री सिटी की फाइव स्टार रेटिग के लिए अनिवार्य शर्तों में से एक होम कंपोस्टिग की शर्त को पूरा करने के कार्य में जुट गया है। इसके लिए बाकायदा 25 टीमों का गठन कर दिया गया है। नगर निगम के इन प्रयासों के चलते शहर के 7500 घरों के गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी। जोकि खाद तैयार होने के बाद पौधों के काम आएगी। नगर निगम अधिकारी प्रत्येक वार्ड में कम्युनिटी स्तर पर कंपोस्ट पिट की तैयारियों में लग गए हैं। इसके साथ ही गठित की गई 25 टीमों के कर्मचारी भी लोगों को या तो अपने घरों में किसी बाल्टी या डिब्बे में गीले कचरे से खाद तैयार करने या फिर उन्हें उनके वार्ड में बनाई कंपोस्ट पिट के लिए गीला कचरा निगम के मिन्नी टिप्परों को देने को प्रेरित करने के लिए शहर में निकल पड़े हैं।
बता दें कि गार्बेज फ्री सिटी की फाइव स्टार रेटिग के लिए यह अनिवार्य शर्त है। अगर यह शर्त पूरी नहीं होती तो कोई भी नगर निगम या कौंसिल इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास आवेदन नहीं कर सकता। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में गार्बेज फ्री सिटी की फाइव स्टार रेटिग के 1000 अंक हैं। निगम ने गार्बेज फ्री सिटी की यह रेटिग हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। प्रत्येक वार्ड के 150 घरों
का कचरा जाएगा पिट में
गीले कचरे से खाद तैयार करने के लिए नगर निगम की तरफ से हाल में ही हजूरा कपूरा कालोनी में छह पिट्स तैयार की गई हैं। इसी तरह रोज गार्डन के नजदीक स्थित म्यूनिसिपल कालोनी में दो पिट तैयार की हैं। इसके अलावा कुछ पिट शहर में स्थित विभिन्न पार्कों में बनाई गई हैं। लेकिन यह नाकाफी है। इसलिए अब सभी पार्कों के अलावा प्रत्येक वार्ड में 150 घरों के पीछे एक पिट तैयार करनी है। ताकि उन 150 घरों का गीला कचरा खाद तैयार करने के लिए पिट में डाला जा सके। अभी तक शहर में करीब 200 घरों में खाद तैयार किए जाने के अनुमान है। जबकि गार्बेज फ्री सिटी की फाइव स्टार रेटिग के लिए 75 सौ घरों के कचरे से खाद तैयार करना जरूरी है। गार्बेज फ्री सिटी के लिए आवेदन करने से पहले नगर निगम की तरफ से 7500 लोगों से डेकलारेशन फार्म भरवाकर देना जरूरी है। जोकि यह कहेंगे कि वह या तो अपने घर में कचरे से खाद तैयार कर रहे हैं, या फिर कम्युनिटी स्तर पर वार्ड में तैयार की गई पिट के लिए निगम के मिन्नी टिप्परों को गीला कचरा उपलब्ध करवा रहे हैं। जल्दी ही तैयार कर ली जाएगी कंपोसट पिट्स
नगर निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर हरपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि जल्दी कंपोसट पिट तैयार कर ली जाएंगी। शहर के लोगों को भी अपने घरों में गीले कचरे से खाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाने लगा है। जल्दी ही 7500 लोगों के खाद तैयार करने की शर्त को पूरा कर लिया जाएगा। बल्कि निगम तो एक हजार घरों के कचरे से खाद तैयार करने के प्रयासों में लगा हुआ है।