Move to Jagran APP

सीआइए पुलिस पर लगाए टार्चर के आरोप

गुरपाल सिंह ने सीआइए स्टाफ पर उसे टार्चर करने और अवैध तरीके से चार दिन तक हिरासत में रखने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 09:31 PM (IST)
सीआइए पुलिस पर लगाए टार्चर के आरोप
सीआइए पुलिस पर लगाए टार्चर के आरोप

जासं,बठिडा: मुंबई में एटीएम लूटने के मामले में बठिडा के परसराम नगर निवासी एक व्यक्ति को सीआइए स्टाफ वन पुलिस विग ने पूछताछ के लिए गत दिनों हिरासत में लिया था। इसके बाद गुरपाल सिंह ने सीआइए स्टाफ पर उसे टार्चर करने और अवैध तरीके से चार दिन तक हिरासत में रखने के आरोप लगाए हैं। गुरपाल ने बताया कि शनिवार शाम मुंबई पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ मुंबई लेकर जाने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी। मेडिकल के दौरान ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के सामने पुलिस ने टार्चर करते हुए उसके गुप्तांग पर करंट लगाया।

loksabha election banner

गुरपाल ने बताया कि वह बठिडा में टैक्सी चलाता है। गत सात जनवरी को वह बठिडा से दो सवारियां मुंबई लेकर गया था। उसकी टैक्सी में सवार दो अज्ञात लोगों ने मुंबई में जाकर एटीएम लूटने की वारदात को अंजाम दिया। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद एटीएम लूटने वाली जगह पर उसकी टैक्सी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के चलते मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी बठिडा पुलिस को दी। इसके बाद बठिडा पुलिस ने उसे ट्रेस करते हुए उसे पूछताछ के लिए अपने पास बुलाया। दो फरवरी को वह सीआइए वन पुलिस टीम के समक्ष पेश हो गया। पुलिस ने उसे अवैध हिरासत में रखकर उसके साथ मारपीट की और उसके गुप्तांग पर करंट लगाया।

उधर, गुरपाल सिंह का पुलिस रिमांड लेने के लिए पहुंची मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरपाल सिंह समेत तीन लोगों पर एटीएम तोड़ने और पैसे चोरी करने का केस दर्ज है। इसलिए वह उसे मुंबई ले जाने के लिए बठिडा पहुंचे। सीआइए स्टाफ वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी ने आरोपों को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि वह एटीएम लूट गिरोह का सदस्य है, जोकि राजस्थान, मुंबई, हरियाणा समेत कई शहर में एटीएम लूटने की वारदातें में शामिल है। पुलिस के पास उसके खिलाफ सुबूत हैं। ंउसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.