Move to Jagran APP

ममता जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान

भारतीय जनता पार्टी आजकल अपने अपने सभी संगठनों की टीम का विस्तार करने में लगी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 05:53 PM (IST)
ममता जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान
ममता जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान

जासं, बठिडा : भारतीय जनता पार्टी आजकल अपने अपने सभी संगठनों की टीम का विस्तार करने में लगी हुई है। इसी के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब की अध्यक्ष मोना जयसवाल बठिडा पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला शक्ति को बल देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मोना जयसवाल एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष  विनोद कुमार बिटा ने महिला मोर्चा जिला बठिडा की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ममता जैन को दी। ममता जैन ने मंगलवार को ही भाजपा की सदस्यता हासिल की है। वह इससे पहले इनरव्हील क्लब की प्रधान होने के अलावा राणी लक्ष्मी बाई क्लब और महिला साइकिलिग क्लब भी चला रही हैं। इस मौके पर मोना जयसवाल ने उपस्थित सभी महिलाओं से आगे बढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष को सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास दिलाया। जिसमें उन्होंने भाजपा जिला उप प्रधान लवली चौधरी व सोनिया ओबराय,  सचिव अनु गर्ग से समय-समय पर सहयोग लेने की बात कही। भाजपा के जिला महामंत्री उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश नोनी एवं मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा ने ममता जैन को नई नियुक्ति की बधाई दी। इस मौके पर कंचन जिदल, मनजोत कौर, परमिदर कौर, ऋतु जैन, अंजू जैन, मीनू जैन, शिवसेना हिद से विमला रानी, समाजसेवी वीनू गोयल मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.