Move to Jagran APP

अस्पताल में मनाई नवजात बच्चों की लोहड़ी

सेहत विभाग की ओर से जच्चा बच्चा सिविल अस्पताल में लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इसमें विशेष तौर पर 12 नवजन्मी बच्चियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:35 AM (IST)
अस्पताल में मनाई नवजात बच्चों की लोहड़ी
अस्पताल में मनाई नवजात बच्चों की लोहड़ी

संस, ब¨ठडा : सेहत विभाग की ओर से जच्चा बच्चा सिविल अस्पताल में लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इसमें विशेष तौर पर 12 नवजन्मी बच्चियों को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. हरी नारायण ¨सह ने बच्चियों को माता पिता को बच्ची के जन्मदिन व लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने कहा हमें समाज में लड़का लड़की दोनों को बराबर सम्मान देना चाहिए। जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. गुरदीप ¨सह ने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम गांव गांव के घर घर पहुंचाने की जरुरत है। क्योंकि आज के युग की लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। लड़कियों का हमेशा सत्कार करना चाहिए। हम सब को मिलकर भ्रूण हत्या के विरोध मुहिम में योगदान डालना चाहिए। जिला समूह शिक्षा व सूचना अधिकारी जगतार ¨सह बराड़ ने कहा कि सदा कौर जैसी महान महिलाएं अगर भ्रूण हत्या का शिकार हो जाती तो हमें महाराजा रणजीत ¨सह जैसे जरनैलो की प्राप्ति नहीं हो पाती। वहीं सीनियर मेडिकल अधिकारी जच्चा बच्चा सिविल के डॉ. एसएस गिल ने कहा कि मुश्किलों से डट का मुकाबला करने जरूरत है। इस दौरान बच्चों के माहिर डॉ. सतीश ¨जदल, डॉ. अंजलि, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी कुलवंत ¨सह, केवल कृष्ण शर्मा, बीईई संजीव कुमार शर्मा, हर¨वदर ¨सह व जच्चा बच्चा अस्पताल का समूह स्टाफ भी हाजिर था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.