करवाचौथ का व्रत आज, रात 7:55 के बाद दिखेगा चांद
सुहागिनों का पर्व हो और महिलाएं हाथों पर मेहंदी न रचाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
संस, बठिडा: सुहागिनों का पर्व हो और महिलाएं हाथों पर मेहंदी न रचाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यही कारण है कि करवाचौथ से एक दिन पहले बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। मेहंदी लगाने वालों की भी चांदी रही। जहां आम दिनों में एक हाथ के 200 से 500 रुपये तक ही लिए जाते हैं, वहीं करवाचौथ पर तो एक हजार से लेकर 5-5 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। हालांकि यह दाम मेहंदी और उसके डिजाइन के आधार पर तय किया जाता है।
एक समय था जब महिलाएं अपनी हथेलियों में मंगल चिहृ जैसे स्वास्तिक, मोर, फूलपत्तियों और लोकशैली के चित्र बनवाती थीं, लेकिन अब डिजाइन भी बदल चुके हैं। आजकल महिलाएं अरेबिक मेहंदी, पोट्र्रेट स्टाइल मेहंदी व अन्य नए डिजाइन पसंद करती हैं। शहर के धोबी बाजार व मिड्डू मल स्ट्रीट में शनिवार पूरा दिन और देर रात तक महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचती रहीं। शहर में कई जगह टैट लगाकर भी महिलाओं ने मेहंदी लगाने के खास प्रबंध कर रखे हैं।
मेहंदी लगाने वाले दीपक कुमार ने बताया कि आम दिनों के अलावा इन दिनों में मेहंदी लगाने से अधिक कमाई होती है। वह आम दिनों में तो कई बार एक हाथ के 50 रुपये तक भी लेने पड़ते हैं, लेकिन इन दिनों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं अधिक पैसे भी देने को तैयार रहती हैं। डिमांड सिर्फ एक होती है। मेरी मेहंदी सबसे अलग होनी चाहिए। मेहंदी मुकाबले में रिपी ने हासिल किया पहला स्थान नेशनल कालेज भीखी की तरफ से करवाचौथ पर कालेज में लड़कियों के मेहंदी मुकाबले करवाए गए। रिपी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रिसिपल एमके मिश्रा और प्रो. गुरतेज सिंह तेजी ने बताया कि दूसरा स्थान हरप्रीत कौर और तीसरा स्थान हरप्रीत कौर छात्रा बीए भाग दूसरा ने हासिल किया। इस अवसर पर कालेज के सभी स्टाफ मेंबर और छात्र उपस्थित थे