पीड़ित किसानों को मुआवजे के चेक बांटे
कच्ची फसल पीड़ितों के 688 किसानों को मुआवजे के चेक बांटे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 05:48 PM (IST)
संसू, रामामंडी : कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना ने गांव बंगी निहाल सिंह के गुरुघर में नरमे की कच्ची फसल पीड़ितों के 688 किसानों को मुआवजे के चेक बांटे। इनकी फसल बारिश और आंधी में खराब हो गई थी। किसानों को संबोधित करते हुए जटाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों का साथ दिया हैं और यह पंजाब में पहला मौका हैं कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से किसानों को कच्ची फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। इस मौके पंचायत की ओर से खुशबाज जटाना को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन बेअंत सिंह बंगी, गांव के सरपंच राजिदर सिंह खालसा, रजिदर सिंह काका, डॉ. जसविदर सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह, गग्गी सिंह, दलीप कुमार आदि विशेष तौर पर हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें