पति पर चढ़ाई कार, पत्नी व भाई पर मामला दर्ज
घरेलू झगड़े के चलते महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को जान से मार देने की नीयत से उसपर कार चढ़ा दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जासं,बठिडा : घरेलू झगड़े के चलते महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को जान से मार देने की नीयत से उसपर कार चढ़ा दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस को शिकायत देकर अमरिदर सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर बठिडा ने बताया कि बीती 27 अगस्त को उसकी पत्नी परमिदर कौर ने अपने भाई गुरदेव सिंह निवासी गांव आलमपुरा जिला पटियाला के साथ मिलकर उसे जान से मार देने की नीयत से अपनी स्विफ्ट कार से उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के अनुसार उसका अपनी पत्नी परमिदर कौर के साथ झगड़ा चल रहा है। इसकी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। थाना कोतवाली पुलिस घायल पति के बयानों पर आरोपित पत्नी व उसके भाई पर इरादा ए हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।