सरकारी अस्पताल संगत का दर्जा चार कर्मचारी समेत दो पॉजिटिव
शुक्रवार को जिले में दो ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें गांव नंदगढ़ की एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला है।
जासं,बठिडा : शुक्रवार को जिले में दो ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें गांव नंदगढ़ की एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और उसका कोरोना टेस्ट करवाने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा व्यक्ति संगत सिविल अस्पताल का दर्जा चार कर्मचारी है, जिसकी ड्यूटी सैंपल लेकर आने व जाने की ड्यूटी थी। वह भी कोरोना की चपेट में आ गया और उसकी रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर बी.श्रीनिवासन ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक 3 और व्यक्ति कोरोना को मात देकर ठीक होकर घर लौट गए हैं, जबकि शुक्रवार को 354 नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव और सिर्फ 2 केस पॉजिटिव आए हैं।उन्होंने अपील करते कहा कि सरकार की तरफ से कोविड -19 से बचाओं के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक भयानक वायरस है, जोकि एक दूसरे के संपर्क में आने के साथ फैलता है। इस वायरस से बचने के लिए हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना ला•िामी है।
.एक दिन पहले पॉजिटिव आएमरीज को घर भेजे किया आइसोलेट
सेहत अधिकारियों ने एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए मरीज को पहले आइसोलेट करते हुए सरकारी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया और अगले ही दिन यानि शुक्रवार शाम को उसे आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी कर उसे घर भेजकर आइसोलेट कर दिया है। यह पहला मामला नहीं है। सप्ताह भर पहले भी एक पॉश एरिया के रहने वाले व्यक्ति को भी सेहत विभाग ने सिफारिश आने के बाद घर भेज दिया था। वहीं सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरीज में कोरोना के लक्ष्ण नहीं थे और उसने विभाग को लिखकर दिया है कि वह विभाग के कानून अनुसार घर पर ही आइसोलेट रहेंगे। विभाग न इस शर्त पर उसे घर भेज दिया।