मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया
सुख सेवा सोसायटी की तरफ से मुफ्त मेडिकल कैंप शहीद भगत सिंह की शहादत को समर्पित लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:44 PM (IST)
संस, बठिडा
सुख सेवा सोसायटी की तरफ से मुफ्त मेडिकल कैंप शहीद भगत सिंह की शहादत को समर्पित लगाया गया। जिसमें जरूरतमंद मरीजों के लिए चेकअप कर निशुल्क दवाइयां दी गई। इस कैंप में मान अस्पताल की तरफ से डा. बेअंत सिंह मान व उनकी टीम की तरफ से फ्री मेडिकल चेकअप किया गया। कैंप का उद्घाटन कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल द्वारा किया गया। वहीं मुख्य मेहमान के तौर पर बलजीत सिंह राजू सरां व हरमंदर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान हरदीप सिंह गिल, टहल सिंह बराड़, सरबजीत सिंह सिद्धू, अविनाश सिंह गोदारा, हरगुरजीत सिंह सिद्धू, स्वर्ण सिंह भुल्लर, हरविदर सिंह, बलजीत सिंह व नरेश कुमार भी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें