जमीनी विवाद में महिला से चार लोगों ने की मारपीट केस दर्ज
गुरु गोबिद सिंह नगर में जमीन संबंधी विवाद में चार लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 11:10 PM (IST)
जासं,बठिडा।
गुरु गोबिद सिंह नगर में जमीन संबंधी विवाद में चार लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना थर्मल पुलिस ने आरोपित लोगों को नामजद कर लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थर्मल पुलिस को विमला देवी निवासी गुरु गोबिद सिंह नगर बठिडा ने शिकायत दी कि उसका गुरु गोबिद सिंह नगर में एक जमीन को लेकर आरोपित तरसेम सिंह, उसकी पत्नी द्रोपति, सोनू व उसकी पत्नी काजल निवासी गुरु गोबिद सिंह नगर के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उक्त चारों ने बीती 25 अप्रैल को उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें