नशा तस्करी के आरोप में महिला समेत चार गिरफ्तार
जिला पुलिस ने एक महिला समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जासं,बठिडा, जिला पुलिस ने बीते शनिवार को एक महिला समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 2500 प्रतिबंधित गोलियां, चार किलो गांजा और 16 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कैनाल कालोनी के एएसआइ गुरतेज सिंह ने बताया कि अमरपुरा बस्ती की रहने वाली सीतो कौर को बंगी नगर से गिरफ्तार कर उसके पास से चार किलो गांजा बरामद किया। इसी तरह थाना नथाना के एएसआइ गुरदीप सिंह ने गांव चक बख्तू के पास की नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार आरोपित गुरसेवक सिंह व हरमिदर सिंह निवासी गांव चक फतेह सिंह वाला से 2500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा थाना तलवंडी साबो के एएसआइ गुरदास सिंह ने गांव जग्गा राम तीर्थ निवासी गुरलाल सिंह को 16 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया।