Move to Jagran APP

अकाली वर्कर पर फायरिग, कांग्रेस के जिला प्रधान पर केस, डेढ़ घंटा बंद रहा मतदान

बठिडा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हिसक घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान तलवंडी साबो में कांग्रेस के जिला देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना सहित दो दर्जन के करीब लोगों पर इरादा कत्ल व अनधिकृत प्रवेश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 12:23 AM (IST)
अकाली वर्कर पर फायरिग, कांग्रेस के जिला प्रधान पर केस, डेढ़ घंटा बंद रहा मतदान
अकाली वर्कर पर फायरिग, कांग्रेस के जिला प्रधान पर केस, डेढ़ घंटा बंद रहा मतदान

जागरण टीम, बठिंडा : बठिडा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हिसक घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान तलवंडी साबो में कांग्रेस के जिला देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना सहित दो दर्जन के करीब लोगों पर इरादा कत्ल व अनधिकृत प्रवेश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके कारण करीब डेढ़ घंटा पोलिग बंद रही। वहीं शनिवार शाम को बठिडा देहाती के गांव गुरुसर सैनेवाला में अकाली दल के पोलिंग एजेंट निर्मल सिंह पर कातिलाना हमला कर दिया गया था। उसको बठिडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा गोनियाना मंडी में शनिवार शाम को एक पार्षद को उठाने आए कांग्रेसी वर्करों को अकालियों ने घेर लिया। वहां पर भी रात के 11 बजे तक तनाव रहा। इसके अलावा लाल सिंह बस्ती में भी फायरिग की घटनाएं हुई।

loksabha election banner

रविवार दोपहर के समय तलवंडी साबो में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशबाज सिंह जटाना कई वाहनों के साथ आए और वहां पर फायरिग कर दी गई। इसके थोड़ी देर बाद ही पूर्व अकाली विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू वहां पर पहुंच गए। उनकी अगुवाई में अकाली समर्थकों ने स्कूल के गेट पर धरना लगा दिया और डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय पोलिग बंद रही। माहौल इतना गरमा गया कि इसको शांत करने के लिए एसएसपी डॉ. नानक सिंह, डीआइजी प्रदीप कुमार व आइजी एमएफ फारूखी को मौके पर पहुंचना पड़ा।

आइजी एमएफ फारूखी ने पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू से बातचीत कर धरना समाप्त करने की बातचीत शुरू की लेकिन लोग नहीं माने और वे धरने पर डटे रहे। मौके की नजाकत को देखते हुए जलौर सिंह की शिकायत पर कांग्रेस के देहाती जिला प्रधान खुशबाज सिंह जटाना के अलावा दर्शन सिंह संधू, बाबा वकील चंडीगढ़, मोदी वकील चंडीगढ़, अजीज खान, अमृतपाल काका, दिलप्रीत सिंह जटाना, नसीब सिंह पार्षद, मंगू पार्षद, शहरी प्रधान लक्की, हरबंस सिंह पार्षद, जगदेव सिंह सरपंच के अलावा 10-15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।

आइजी एमएफ फारूखी व एसएसपी ने जब उस घर का दौरा किया जहां पर फायरिग की गई थी तो पीड़ित अकाली नेता अमरजीत सिंह खाना के पीए रहे जलौर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों सहित शिअद के बूथ पर बैठा हुआ था। कांग्रेसी नेता खुशबाज सिंह जटाना की अगुवाई में 50 से ज्यादा गाड़ियां लोगों की भरी हुई आई और आते ही उन्होंने हम पर फायरिग करनी शुरू कर दी। वह भाग कर घर में घुसे तो वे फायरिग करते हुए उनके घर में आ घुसे और उनसे मारपीट की। उनके तो फायर नहीं लगा लेकिन इसमें दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाए कि जटाना ने खुद फायरिग की और उनको जातिसूचक शब्द भी कहे।

केस दर्ज होने के बाद लोगों ने खत्म किया धरना

स्कूल के गेट पर तब तक द ग्रेट पॉलिटिकल ड्रामा चलता रहा जब तक खुशबाज जटाना सहित अन्य आरोपितों पर मामला दर्ज नहीं कर लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद ही लोग स्कूल के गेट से हटे।

घटना के करीब एक घंटे बाद कांग्रेसी प्रत्याशी राजा वडि़ग घटनास्थल पर पहुंचे। जब लोगों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने इस घटना से अनभिज्ञता जताई। लोगों ने उनको वह दरवाजा दिखाया जहां पर गोलियां के निशान थे। गोलियां दरवाजे को पार करते हुए दीवार पर भी लगी हुई थी। इसके अलावा कुर्सी के बीच में भी गोली के निशान थे। मौके से सात गोलियों के कारतूस मिले।

बसपा नेता मास्टर जगदीप सिंह गोगी ने राजा वडि़ग को जब गोलियों के निशान दिखाए तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस घटना को लेकर माफी भी मांगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.