Move to Jagran APP

कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने बठिडा-बरनाला नेशनल हाइवे स्थित रामपुरा फूल के मौड़ चौक पर तीन घंटे तक सड़क यातायात अवरुद्ध किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 09:04 PM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम
कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल

loksabha election banner

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने बठिडा-बरनाला नेशनल हाइवे स्थित रामपुरा फूल के मौड़ चौक पर तीन घंटे तक सड़क यातायात अवरुद्ध किया। धरने में शामिल बड़ी संख्या में किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकियू डकौंदा के प्रांतीय अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल ने यह अकेले किसानों का संघर्ष नहीं है बल्कि इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून रद न किए गए तो भविष्य में किसानों के साथ छोटे दुकानदार, मजदूर, मध्य वर्गीय परिवारों सहित सभी लोग बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से संघर्ष में सहयोग देने की अपील की। इस मौके भाकियू डकौंदा के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह भाईरुपा, सुखविद्र सिंह बावा फूलेवाला, गुरदीप सिंह सेलबराह, सुखजीत कौर रामपुरा, भाकियू सिद्धपूर के भोला सिंह कोटडा, साधा सिंह खोखर, जगसीर सिंह पितथो, हरबंस सिंह ढिललों, अर्जुन सिंह फूल, भोला सिंह मान, तोता सिंह आलीके, इंकलाबी केंद्र के हरमेश कुमार रामपुरा तथा पंजाब किसान यूनियन के गुरतेज सिंह मेहराज ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.