किसान चार मार्च को बंगी निहाल सिंह वाला में करेंगे कार्यक्रम
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने डीसी दफ्तर के समक्ष जिला वरिष्ठ उप प्रधान जोरा सिंह नसराली की अगुआई में बैठक की।
जागरण संवाददाता, बठिडा : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने डीसी दफ्तर के समक्ष जिला वरिष्ठ उप प्रधान जोरा सिंह नसराली की अगुआई में बैठक की। इसमें राज्य महासचिव काका सिंह कोटड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में दिल्ली में चल रहे संघर्ष को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं 26 जनवरी की परेड के समय गिरफ्तार किए गए किसानों को सरकार द्वारा लंबा समय हिरासत में रखने के बाद रिहा होकर आए गांव बंगी निहाल सिंह वाला के किसानों का हौंसला बढ़ाने के लिए गांव में 4 मार्च को कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। इसको लेकर किसानों की ड्यूटियां भी लगाई गई। इसके अलावा किसानों को दिल्ली में चल रहे संघर्ष में पहुंचने की अपील भी की। वहीं केंद्र सरकार से कानूनों को रद करने की मांग की गई। इस मौके पर अंग्रेज सिंह, बलविदर सिंह, महमा सिंह, गुरजंट सिंह, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।