इलेक्शन वेरीफिकेशन संबंधी दी जानकारी
गुरु नानक देव खालसा गर्ल्स कॉलेज में इलेक्शन वेरीफिकेशन प्रोग्राम करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 05:34 PM (IST)
संस, बठिडा : गुरु नानक देव खालसा गर्ल्स कॉलेज में इलेक्शन वेरीफिकेशन प्रोग्राम करवाया गया। इसमें भारत चुनाव विभाग की ओर से असिस्टेंट नोडल अधिकारी सुरेश गौड़, इकबाल सिंह व परमजीत सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। वहीं कॉलेज विद्यार्थियों को ईबीपी इलेक्शन वेरीफिकेशन प्रोग्राम की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि हम मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अपने पहचान पत्र की वोटर शिनाख्त पत्र के बारे में जानकारी घर बैठे ले सकते हैं। इसके अलावा बताया कि जिनकी वोट बन चुकी है या फिर 2020 तक बननी है। वह विद्यार्थी जानकारी ले सकते हैं। इलेक्शन वेरीफिकेशन प्रोग्राम की जानकारी देने पहुंची पूरी टीम का प्रिसिपल शैलजा मोंगा द्वारा धन्यवाद किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें