Move to Jagran APP

लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े हुआ कत्ल: हरसिमरत कौर बादल

लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े कत्ल आज पूरे पंजाब में देखा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 10:59 PM (IST)
लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े हुआ कत्ल: हरसिमरत कौर बादल
लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े हुआ कत्ल: हरसिमरत कौर बादल

लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े कत्ल आज पूरे पंजाब में देखा गया। धक्केशाही, बूथों पर कब्जे, पुलिस के जरिए जोब जबर से लेकर सरकारी मशीनरी का खुल कर दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशियों की ओर से जीतने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाए गए। प्रदेश में चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में बुरी तरह से फेल हुआ है। अपनी बनती नैतिक जिम्मेदारी निभाने के बजाए इसने सत्तापक्ष के हाथों की कठपुतली का काम किया। ऐसे चुनाव का कोई फायदा नहीं। कांग्रेस ने पहले ही अपने कई प्रत्याशी निर्विरोध जितवा दिए थे। इस कारण चुनाव का ड्रामा ही किया गया है।

loksabha election banner

- हरसिमरत कौर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री, शिअद सरेआम की गई गुंडागर्दी: सरूप

आज निकाय चुनाव में लोकतंत्र का घान कर दिया गया। सरेआम गुंडागर्दी की गई और बूथ कैप्चरिग की गई। अगर ऐसे ही चुनाव कराने थे तो चुनाव कराने की जरूरत क्या थी।

- सरूप चंद सिगला, पूर्व विधायक, शिअद कांग्रेस ने की बूथ कैप्चरिग: जीदा

कांग्रेस ने पुलिस के साथ मिल कर बूथ कैप्चरिग की है। पुलिस के साथ मिले होने के कारण कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया है। ऐसा एक भी वार्ड नहीं है जहां पर बूथ कैप्चरिग न की गई हो।

- नवदीप सिंह जीदा, जिला प्रधान, आम आदमी पार्टी पहले ही आशंका थी, कांग्रेस धक्केशादी करेगी: बिंटा

हमें तो पहले से ही आशंका थी कि कांग्रेस धक्केशाही करेगी, लेकिन इतनी ज्यादा करेगी इसका अंदाजा नहीं था। हमने पहले ही पुलिस को इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन सब मिले हुए हैं। पुलिस की मदद से बूथ कैप्चरिग की गई।

- विनोद कुमार बिटा, जिला प्रधान, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.