प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की सेहत सुरक्षा का खास ख्याल रखेगा शिक्षा विभाग
प्राइमरी स्कूलों को खोलने से पहले शिक्षा विभाग ने सेहत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की तैयारी शुरू कर दी ह
ज्योति बबेरवाल, बठिडा : प्राइमरी स्कूलों को खोलने से पहले शिक्षा विभाग ने सेहत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि स्कूल खुलने पर पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखा जा सके और उन्हें कोरोना की चपेट में आने से रोका जा सके। अभिभावक भी अपने मासूम बच्चों को स्कूल भेजने से घबराएं या डरें नहीं। इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूलों को खोलने से पहले उन्हें सेहत सुरक्षा संबंधी जागरूक करने के लिए फंड जारी करने का फैसला लिया है। यह फंड केवल प्राइमरी स्कूल के बच्चों की सेहत सुरक्षा पर ही खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विशेष सामान भी खरीदा जाएगा। बच्चों को सेहत का ख्याल रखना जरूरी
इसके तहत राज्य के करीब साढे तीन लाख विद्यार्थियों को सेहत सफाई सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने बीते दिनों वीसी के जरिए इसकी जानकारी दी। यह ग्रांट जिले के करीब 399 प्री प्राइमरी स्कूलों को मिलेगी। इसके तहत 47.88 लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल को 12 हजार रुपए के करीब दिए जाएंगे। यह ग्रांट तीन से छह साल के बच्चों के लिए मिलेगी। हर स्कूल के लिए खरीदे जाएंगे स्टेनलेस स्टील डस्टबिन इन पैसों से स्कूल में स्टेनलेस स्टील डस्टबीन खरीदा जाएगा। जिसकी चौड़ाई दस इंच व लंबाई 24 इंच होगी। इसके अलावा उचित मात्रा में गार्बेज बैग भी खरीदे जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए किट तैयार की जाएगी। जिसमें कंघी, नेलकटर व हाथ साफ करने वाले हैंड टावल रखे जाएंगे। फर्स्ट एड किट, कार्नर में अच्छी क्वालिटी का कंबल, गद्दा, वाट प्रूफ गद्दे का कवर, मूल रंग की दो सिगल बेड की चादरें रखी जाएंगी।
कक्षा के बाहर रखा जाएगा सैनिटाइजर
प्री प्राइमरी कक्षा के बाहर हाथ धोने वाला सैनिटाइजर रखा जाएगा। जोकि कान्टेक्ट फ्री होगा। स्कूल के बच्चों के हाथ धोने वाला लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाया जाएगा। जिसे विद्यार्थियों के हाथ धोने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। कोविड 19 को मुख्य रखते हुए साबुन, हैंड सैनिटाइजर व लिकवेड सोप का स्टाक उचित मात्रा में खरीद लिया जाएगा। प्री प्राइमरी के कमरों में हरे रंग का मैट लगाया जाएगा। पूरे कमरे के फर्श को कवर किया जाएगा। स्कूल खुलने से पहले ही कर लिए जायेंगे इंतजाम
जब तक स्कूल नहीं खुलते तब तक विद्यार्थियों के लिए हर चीज को सही कर दिया जाएगा। कोरोना का खतरा अधिक छोटे बच्चों को होता है। इसलिए बच्चों की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाएगा। शिवपाल, एडिशनल जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी