घर के पास सेवा केंद्र पर ही मिलेगी ई स्टांप की सुविधा, जल्द ही शुरू होगा ट्रायल
जासं, ब¨ठडा : ई स्टांप के लिए लोगों को तहसील मुख्यालय पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर क
जासं, ब¨ठडा : ई स्टांप के लिए लोगों को तहसील मुख्यालय पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर के पास स्थित सेवा केंद्रों पर ही ये सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक सुधार विभाग सेवा केंद्रों को अधिकृत करेगा। जिला मुख्यालय पर स्थापित टाइप-1 सेवा केंद्र पर इसका ट्रायल अगले कुछ दिनों में ही शुरू हो जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद इसे जिले में स्थित टाइप-2 के 34 और टाईप-3 श्रेणी के 89 सेवा केंद्रों पर भी लागू कर दिया जाएगा। वर्तमान में ई स्टांप सुविधा मिलेगी। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्र के कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में ई स्टांप की सुविधा तहसील मुख्यालयों पर स्थित बैंकों में है।
जल्द शुरू हो जाएगी सर्विस
ई स्टांप सेवा शुरू करने के लिए जिले में 124 सेवा केंद्रों का संचालन कर रही कंपनी बीएलएस प्राइवेट लिमिटेड के दो डॉटा एंट्री ऑपरेटर और दो सुपरवाइजर्स की डिटेल भेज दी गई है। इनकी प्रशासनिक सुधार विभाग की तरफ से लॉगिन आइडी बनाई जाएगी। इससे ई स्टांप जारी होंगे। बीएलएस के जिला मैनेजर परमानंद गर्ग ने बताया कि ई स्टांप के लिए ¨प्रटर और स्टेशनरी अगले दिनों में उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए विशेष स्टेशनरी होगी।
सेवा केंद्र से ऐसे मिलेगी ई स्टांप की सुविधा
राज्य सरकार के नियमानुसार किसी जायदाद की रजिस्ट्री का शुल्क 19 हजार 999 रुपये से ज्यादा होने पर स्टांप पेपर की बजाय ई स्टांप से फीस जमा करवाना अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित पक्षकार सेवा केंद्र पर स्टांप फीस जमा करवाएंगे। फार्म भरवा कर पक्ष की जायदाद और उसकी रजिस्ट्री से संबंधित ब्यौरा लिया जाएगा। इसमें खरीदार और बेचने वाले के नाम पते सहित अन्य जानकारियां होंगी। इसके बाद इसका प्रिव्यू ¨प्रट निकाल कर चेक करवाया जाएगा। इस पर गलती न होने पर पक्षकार के साइन करवा कर ई स्टांप जारी किया जाएगा। ई स्टांप में ऑपरेटर की तरफ से ओके करने के बाद सुपरवाइजर के खाते में एंट्री होगी। वहां से कमांड देकर ई स्टांप का ¨प्रट दिया जाएगा। इसे पर संबंधित पक्षकारों का ब्यौरा बार कोड में होगा।
परिवहन विभाग का टैक्स जमा करवाने की सुविधा भी
सेवा केद्रों पर परिवहन विभाग के टैक्स क्लीयरेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा भी शुरू हो गई है। अब सेवाओं की संख्या 89 तक पहुंच चुकी है।