केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
किसानों के संघर्ष में अब अन्य पार्टियों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
जासं, बठिडा : किसानों के संघर्ष में अब अन्य पार्टियों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है। इसके चलते बठिडा में शुक्रवार को आम जन नीति पार्टी की ओर से दशहरा ग्राउंड में केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इससे पहले पार्टी के नेताओं ने अपने दफ्तर दुग्गल पैलेस के पास से रोष मार्च निकाला। जो ठंडी सड़क स्थित दशहरा ग्राउंड तक पहुंचा। जिस दौरान केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारों के अलावा पूंजीपतियों का विरोध किया। वहीं चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें