Move to Jagran APP

रजबाहे से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

रामा मंडी के गांव चक हीरा सिंह वाला के रजवाहे से नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 04:18 PM (IST)
रजबाहे से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
रजबाहे से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

जासं, रामा मंडी (बठिडा) : रामा मंडी के गांव चक हीरा सिंह वाला के रजवाहे से नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना रामा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा दिया है। गांव के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर हत्या केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

जांच अधिकारी एएसआइ गोबिद सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि चक हीरा सिंह वाला से गुजरते रजबाहे में एक शव है। शव महिला का था, जोकि पूरी तरह नग्न था और उसके शरीर पर कई जगह पर तेजधार हथियार से कटाने के निशान थे। इसे देखकर यह प्रतीत होता है कि महिला की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या की गई और लाश को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से नहर में फेंक दिया है। एएसआइ गोबिद सिंह के मुताबिक महिला की उम्र 30 से 32 साल के बीच है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल महिला की शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे के लिए सुरक्षित मोर्चरी में रखा गया है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव व इलाकों में इसके बारे में पता किया जा रहा है, वहीं पूर्व एक या दो दिन में लापता हुई महिला के रिपोर्ट से मिलाना किया जा रहा है, ताकि शिनाख्त हो सके। इसके अलावा हरियाणा व राजस्थान के पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.