Move to Jagran APP

भाजपा के कार्यक्रम में किसानों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ी

जासं बठिडा अमरीक सिंह रोड उड़ांग सिनेमा के पास शुक्रवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 07:20 PM (IST)
भाजपा के कार्यक्रम में किसानों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ी
भाजपा के कार्यक्रम में किसानों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ी

जासं, बठिडा : अमरीक सिंह रोड उड़ांग सिनेमा के पास शुक्रवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब किसानों व भाजपाईयों में टकराव हो गया। भाजपा की तरफ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसकी भनक लगने पर किसान यूनियन उसका विरोध करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले से बैरिकेड लगा रखे थे, लेकिन किसान इन्हें तोड़ते हुए भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। इस धक्कामुक्की में पंजाब पुलिस के एक एएसआइ की पगड़ी भी उतर गई, जबकि मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे किसानों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को मामला शांत करने के लिए हलका लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद किसान व भाजपाइयों ने आमने-सामने सड़क पर बैठकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

loksabha election banner

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से उनके कार्यक्रम पर यह हंगामा हुआ, जबकि पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेताओं व वर्करों के साथ हाथापाई भी की। इसमें कुछ भाजपा नेता घायल हो गए। किसानों व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि घटनाक्रम की पूरी जानकारी पार्टी हाईकामान को दे दी गई, ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला भी भाजपाइयों की तरफ से फूंका गया। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया के पुलिस ने किसानों के साथ मिलकर उन पर लाठियां चलाई यहां तक के महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अमरीक सिंह रोड पर उड़ाग सिनेमा के सामने स्थित स्थान पर टैंट व कुर्सी लगाकर समागम का आयोजन किया जा रहा था। समागम भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से आयोजित किया गया। इस समागम को दोपहर 12 बजे शुरू किया जाना था। प्रशासन ने किसानों की चेतावनी के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात कर रखे थे, लेकिन इसी बीच सुरक्षा कर्मियों के सामने किसानों का झंडा लिए कुछ लोग समागम स्थल में पहुंचे व हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस खेल रही गंदी राजनीति : जिला प्रधान

भाजपा के जिला शहरी प्रधान विनोद कुमार बिटा ने आरोप लगाया कि किसानों के नाम पर सत्ताधारी दल के नेता गंदी राजनीति खेल रहे हैं। किसानों के नाम पर कुछ लोग वहां इकट्ठे हुए व आते ही उन्होंने समागम स्थल में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र व कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सिगला, आशुतोष तिवारी, संदीप अग्रवाल, नीरज जौड़ा ने कहा कि कांग्रेस अगर इस तरह के दहशत फैलाने वाले लोगों को आगे कर उन्हें डराने की कोशिश कर रही है तो वह उनकी गलत फहमी है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल बंसल, गुलशन बधबा, अशोक भारती, पूर्व पार्षद गुरिदर कौर मंगट, मनीष शर्मा, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता किसानों के धरने के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस के प्रबंध हुए फेल

भाजपा व किसानों का विवाद बढ़ते देख एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क व उनके पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष एक बार तो आमने सामने हो गए तो पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी जसपाल सिंह व डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरी धकेला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.