गोबिद बने नगर कौंसिल कर्मचारी यूनियन के महासचिव
नगर कौंसिल कर्मचारी यूनियन बरनाला की बैठक जिला प्रधान चंचल कुमार की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, बरनाला: नगर कौंसिल कर्मचारी यूनियन बरनाला की बैठक जिला प्रधान चंचल कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन का गठन किया गया। जिला प्रधान चंचल कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से हरबख्श सिंह को सरपरस्त, मीत प्रधान अमनदीप शर्मा, गोबिद पाल बांसल को महा सचिव, नगर पंचायत हंडिआया के अवतार सिंह को कैशियर, नगर पंचायत हंडिआया के सुरिदरपाल कोटिया मेंबर, नगर कौंसिल धनौल के बूटा सिंह को मैंबर, नगर कौंसिल धनौला के जसप्रीत सिंह को मैंबर, नगर कौंसिल भदौड़ के मनजीत सिंह को मेंबर, नगर कौंसिल तपा के तरसेम चंद को मैंबर, गुरमीत सिंह बरनाला मैंबर, गगनदीप सिंह मैंबर चुना गया। जिला प्रधान चंचल कुमार व संरक्षक हरबख्श सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं उनको सरकार से पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।