महिलाओं ने मिलकर तीज का त्योहार मनाया
ब्यूटीफूल बटरफ्लाई क्लब की तरफ से शीश महल कॉलोनी में तीज का त्योहार मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 04:22 PM (IST)
संस, बठिंडा : ब्यूटीफूल बटरफ्लाई क्लब की तरफ से शीश महल कॉलोनी में तीज का त्योहार मनाया गया। जिसमें कुछेक महिलाएं ही शामिल हुई। क्लब की मेंबरों ने मिलकर पंजाबी गानों पर सभ्याचारक नृत्य पेश किया। सभी मेंबर पंजाबी सभ्याचारिक वेषभूषा में नजर आ रहे थे। सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। मेंबर मनवीन कौर ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार तीज का त्योहार नहीं बना पाए। इसलिए हमने कए छोटा सा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ममता जैन, दून स्कूल की प्रिसिपल परमिदर कौर, मदर प्राइड स्कूल की प्रिसिपल मनवीन कौर, पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिसिपल मोनिका सिंह, रिपी व टीना भी शामिल थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें