सामान वापस करने गया तो की मारपीट, केस दर्ज
बठिडा के थाना सिविल लाइन की पुलिस ने दुकान से खरीदा गया सामान वापस करने गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 04:01 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : बठिडा के थाना सिविल लाइन की पुलिस ने दुकान से खरीदा गया सामान वापस करने गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सिविल लाइन की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बठिडा के शक्ति विहार कॉलोनी के हरदेव सिंह ने बताया कि वह बीबी वाला रोड स्थित एक दुकान से रेगमार खरीद कर लाया था, जो टूटा हुआ निकला तो वह उसको वापस करने के लिए गया। इस बात की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बठिडा के नवीन गर्ग, ललित कुमार, मनोज गर्ग व बिरजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें