मारपीट के तीन मामलों में एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज
जिला पुलिस ने मारपीट के तीन मामलों में एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
जासं,बठिडा: जिला पुलिस ने मारपीट के तीन मामलों में एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
थाना कैनाल कालोनी पुलिस को हरपाल सिंह निवासी धोबियाना रोड ने बताया कि बीती 22 जनवरी को राहुल अंतवादी निवासी दंगा पीड़ित कालोनी व मेजर सिंह बाबा निवासी धोबियाना बस्ती ने रंजिशन रास्ते में रोककर मारपीट की और घायल कर दिया। इसी तरह थाना सदर पुलिस को हरमंदर सिंह निवासी गांव विर्क कलां ने शिकायत दी कि गत 11 जनवरी को हरजस सिंह निवासी गांव बुर्ज महिमा, सुखवंत सिंह निवासी गांव सिवियां व दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उसे गांव बल्लुआणा के पास रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। वहीं थाना सिटी रामपुरा पुलिस को खुशवास सिंह निवासी गांव महाराज ने बताया कि बीती 26 जनवरी को हरिदर सिंह, मनिदर सिंह, निर्मल सिंह निवासी गांव महाराज व तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर मंडी रामपुरा में उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने गश्त के दौरान स्थानीय लाल सिंह बस्ती बठिडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चाइना डोर के 70 गुट्टू बरामद किए। पकड़े गए आरोपित पर इन्वायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआइ हरिदर सिंह के मुताबिक वह पुलिस टीम के साथ लाल सिंह बस्ती बठिडा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान अनित जैन निवासी लाल सिंह बस्ती पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस को शक के होने पर जब उसे रोककर उसके सामान की तलाशी ली तो 70 गट्टू चाइना डोर के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।