पराली को आग लगाने वाले किसान पर मामला दर्ज
वातावरण को प्रदूषित करने का सिलसिला लगातार जारी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM (IST)
जासं, बठिडा : पराली को आग लगाकर डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने और वातावरण को प्रदूषित करने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों गांव नथाना में एक किसान ने अपने खेतों में पराली को आग लगा दी, जिसके खिलाफ मामला ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। थाना नथाना के एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव नरूआणा निवासी गुरमेल सिंह ने बीती सोमवार को अपने खेतों में पराली को आग लगा दी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपित किसान गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें