जरूरतमंद बच्चों को पुस्तके और पैंसिलें बांटी
नौजवान एकता संस्था कल्याण ने श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व अलग सोच से मना रही है।
संसू, नथाना : नौजवान एकता संस्था कल्याण ने श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व अलग सोच से मना रही है। संस्था के प्रधान गगन हर्ष ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का संदेश मनुष्यता के लिए किरत करो, नाम जपो और वंड छको से प्रभावित होकर उनकी संस्था कल्याण सुखा के मिडिल स्कूल को रंग रोगन करके सौंदर्यीकरण कर रही है। कल्याण सुक्खा के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल को 25 हजार की सरकारी ग्रांट मिली थी जोकि स्कूल के काम के अनुसार कम थी और बाकी खर्च संस्था के मेंबर कर रहे हैं। 15 दिन से तकरीबन 5 से 7 संस्था के मेंबर रोजाना स्कूल में जाकर रंग रोगन की सेवा करते हैं। दूसरी तरह बुधवार को संस्था के उपप्रधान गुरलाल लाली ने कल्याण भाई के प्राइमरी स्कूल में संस्था की तरफ से जरूरतमंद बच्चों को 160 पुस्तकें और पेंसिलें बांटी।