जरूरतमंदों को कंबल बांटे
सहारा जनसेवा की बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए बनाई हुई रेस्क्यू टीम लक्की गर्ग संदीप गोयल संदीप गिल ने शहर के विभिन्न भागों में कम कपड़े या बिना कपड़ों के पड़े व्यक्तियों को कंबल ओढाएं।

संवाद सूत्र, बठिडा
सहारा जनसेवा की बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए बनाई हुई रेस्क्यू टीम लक्की गर्ग, संदीप गोयल, संदीप गिल ने शहर के विभिन्न भागों में कम कपड़े या बिना कपड़ों के पड़े व्यक्तियों को कंबल ओढाएं। सहारा जनसेवा के प्रवक्ता गौतम गोयल ने बताया सहारा जन सेवा द्वारा शहर के विभिन्न भागों में हर रोज गर्म कंबल बांटे जाते हैं । इसके अलावा सहारा मुख्यालय पर आने वाले गरीब और बेसहारा लोगों को गर्म कंबल प्रदान किए जाते हैं
Edited By Jagran