भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने ऑनलाइन रैली में लिया भाग
भाजपा पंजाब मोर्चा की तरफ से की गई वर्चुअल रैली में बठिडा देहाती के नेताओं व वर्करों ने भाग लिया।
संसू, संगत मंडी : भाजपा पंजाब मोर्चा की तरफ से की गई वर्चुअल रैली में बठिडा देहाती के नेताओं व वर्करों ने भाग लिया। भाजपा अनुसूचित जाति-मोर्चा के जिला प्रधान बूटा सिंह और उपप्रधान जगसीर सिंह मराड़ ने बताया कि बीजेपी की तरफ से आयोजित इस ऑनलाइन रैली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हरदीप सिंह पुरी, सोमप्रकाश गुप्ता, अविनाश राय ने अपने विचार रखे। मोर्चे के प्रदेश प्रधान राजकुमार अटवाल ने मोर्चे के वर्करों को आने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और साथ ही रैली में भाग ले रहे लेागों को केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से किए जा रहे लोक भलाई कार्यों बारे जानकारी दी गई। इस मौके पर एससी विग के जिला उपप्रधान जगसीर सिंह मराड़ की अगुआई में मौके बलजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, पूर्ण सिंह, सतनाम सिंह, पूर्ण सिंह, डॉ. हरजिदर सिंह, सतनाम सिंह, जगसीर सिंह, धर्म सिंह आदि थे।