भाजपा नेताओं ने दफ्तरों पर हमला करने के विरोध में प्रदर्शन किया
लुधियाना व अमृतसर में भाजपा दफ्तर पर हुए हमले के खिलाफ गांधी जयंती पर प्रदर्शन किया गया।
जासं, बठिडा : बठिडा के फायर ब्रिगेड चौक में भाजपा बठिडा शहरी की ओर से जिला प्रधान विनोद बिटा की अगुआई में लुधियाना व अमृतसर में भाजपा दफ्तर पर हुए हमले के खिलाफ गांधी जयंती पर प्रदर्शन किया गया। इस धरने में प्रदेश उपप्रधान दियाल सोढी व प्रदेश सचिव सुखपाल सरा विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान जिला प्रधान विनोद बिटा ने बताया कि पंजाब की कैप्टन सरकार भाजपा दफ्तरों पर हमले करवा कर अपनी घटिया राजनीति पर उतर आई है। जिन्होंने कैप्टन सरकार को चेतावनी दी कि अगर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस के नेताओं को हिसा न करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर प्रदेश मीडिया के को-कन्वीनर सुनील सिगला, भाजपा बठिडा के सीनियर नेता मोहनलाल गर्ग, अशोक भारती, विजय सिगला, उमेश शर्मा, एडवोकेट नवीन सिगला, नरेंद्र मित्तल, राजकुमार सूद, अशोक बलियावाली आदि उपस्थित थे।