भाजपा की जीत से वर्करों में खुशी की लहर
हरसिमरत कौर बादल के तीसरी बार संसद पहुंचने पर अकाली-भाजपा वर्करों में खुशी व जोश की लहर है।
संवाद सहयोगी, बठिडा :
शिअद-भाजपा उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के तीसरी बार संसद पहुंचने पर जहां अकाली-भाजपा वर्करों में खुशी व जोश की लहर है। भाजपा के विभिन्न नेताओं ने इस जीत का नरेंद्र मोदी को दिया। भाजपा के प्रदेश कमेटी के सदस्य एवं नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल गर्ग ने कहा कि इस बार वोट सीधे नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पड़ा है। बठिडा शहर में यह वृद्धि नरेंद्र मोदी के नाम पर हुई है। बेशक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा के जिला प्रधान विनोद बिटा और महासचिव अशोक बालियांवाली ने भी कहा बठिडा में हरसिमरत को मिली बढ़त से साफ पता लग रहा है कि उनकी उक्त जीत का कारण नरेंद्र मोदी का अपना नाम व काम है। भाजपा नेताओं व वर्करों का भी उक्त जीत में अहम योगदान रहा है। भाजपा पिछले दो माह से लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई थी। प्रदेश भाजपा की हिदायतों के अनुसार शक्ति केंद्र व बूथ इंचार्जों की डयूटी लगा दी गई थी। जिनके द्वारा पूरी तनदेही से दिन रात एक करके अपनी डयूटी को निभाया गया।
उधर, भाजपा के शहरी मंडल प्रधान वरिन्दर शर्मा व जयंत शर्मा ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने अपने अपने बूथ पर डट कर काम किया है। देश भर में यह जीत इसी मेहनत का नतीजा है। हरसिमरत जीत में भी भाजपा के मेहनती और जुझारू कार्यकर्ताओं का योगदान है। सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने जीत दिलाने के लिए अपने अपने बूथ को संभाला हुआ था।