बठिडा व मानसा की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, छह पर मंथन जारी
बठिडा जिले की विधानसभा सीट भुचो व तलवंडी साबो के अलावा मानसा की सरदूलगढ़ सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
जागरण टीम बठिडा,सरदूलगढ़, रामा मंडी: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से अपनी पहली सूची में 34 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार दिया गया है। इसके तहत बठिडा जिले की विधानसभा सीट भुच्चो व तलवंडी साबो के अलावा मानसा की सरदूलगढ़ सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भाजपा की ओर से भुच्चो सीट से इंजीनियर रुपिदरजीत सिंह सिद्धू, तलवंडी साबो से रविप्रीत सिंह सिद्धू व सरदूलगढ़ से जगजीत सिंह मिल्खा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं दोनों जिलों की कुल नौ में से छह सीटों पर अब भी मंथन जारी है। सरदूलगढ़: 2013 से संघ से जुड़े हैं जगजीत सिंह मिल्खा
सरदूलगढ़ के उम्मीदवार जगजीत सिंह मिल्खा 2013 से जनसंघ से जुड़े हुए हैं व दिल्ली स्टेट संघ में भी कई साल काम किया है। वह जिला मानसा में भाजपा के उपप्रधान व हलका सरदूलगढ़ के इंचार्ज के तौर पर अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। वह स्टेट कार्यकारणी के पूर्व सदस्य हैं। हलके में उनका अच्छा असर रसूख है। सरदूलगढ़ से कांग्रस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहंी की है, जबकि मोफर परिवार से ही प्रत्याशी होने की संभावना है। वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा गुरप्रीत सिंह बनांवाली व शिअद ने विधायक दिलराज सिंह भूंदड़ को वहां से प्रत्याशी घोषित किया है। तलवंडी साबो: शिअद से नाता तोड़ भाजपा में आए रविप्रीत सिद्धू बने प्रत्याशी
विधानसभा हलका तलवंडी साबो से रविप्रीत सिंह सिद्धू को टिकट दिया गया है। वह पहले शिरोमणि अकाली दल में थे, जिसको छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वह लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के करीबी रहे हैं। साथ ही लंबे समय से तलवंडी साबो से शिरोमणि अकाली दल का टिकट मांग रहे थे, लेकिन इस बार वह भाजपा में शामिल होकर मैदान में उतरे हैं। तलवंडी साबो हलके में जब पहले जीत महिदर सिंह सिद्धू कांग्रेस से शिअद में आए तो सिद्धू को महसूस हुआ कि अब उनको टिकट नहीं मिल सकता। इसके बाद वह भाजपा में आ गए। तलवंडी साबो से आप से प्रो. बलजिदर कौर,कांग्रेस से खुशबाज जटाणा व शिअद से जीत महिदर सिंह सिद्धू चुनाव मैदान में हैं। भुच्चो मंडी: बठिंडा देहाती से लड़ना चाहते थे रुपिदरजीत सिंह
भुच्चो के प्रत्याशी इंजीनियर रुपिदरजीत सिंह लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र में हैं। रुपिद्रजीत सिंह ने इलेक्ट्रानिक्स में बीटेक तक की पढ़ाई की हुई है। वह बठिडा देहाती हलके से भाजपा का टिकट चाह रहे थे, लेकिन भाजपा द्वारा उनको भुच्चो से टिकट दिया गया है। वहीं भुच्चो निर्वाचन क्षेत्र से उनके आने से मुकाबला अब चतुर्भुज होगा। भुच्चो में शिरोमणि अकाली दल की ओर से दर्शन कोटफत्ता, कांग्रस से प्रीतम सिंह कोटभाई तो आम आदमी पार्टी से मास्टर जगसीर सिंह चुनाव मैदान में हैं।