भाविप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया
भारत विकास परिषद की ओर से सभ्याचार कार्यक्रम का आयोजन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 11:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, मौड़ मंडी : भारत विकास परिषद की ओर से सभ्याचार कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधान राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता और काजल और अश्वनी कुमार की अगुवाई में कपल डांस कंपीटीशन, एक्शन सांग प्रश्नोत्तरी के अलावा विभिन्न मुकाबले करवाए। हर प्रतियोगी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लकी कूपन ड्रा में सोने और चांदी के इनाम निकाले गए। प्रोग्राम में लगभग 50 कपल्स ने हिस्सा लिया। निर्णायक की भूमिका राजेंद्र कुमार ने निभाई। इस मौके पर सतीश गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद का कार्य भारतीय संस्कृति को उत्साहित करना है तथा साथ ही लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार, उप प्रधान रोहित कुमार, तेजेंद्र बंसल, सतपाल, अश्विनी कुमार मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें