भगवा चेतना रथ यात्रा का शहर में किया स्वागत
भागवा चेतना रथ यात्रा पंजाब के सभी 22 जिलों के 101 शहरों निकाली जा रही है।
संवाद सूत्र, बठिडा: मंदिरों और धर्मशालाओं को आजाद करवाने व हिदू जन जागरण के लिए भगवा चेतना रथ यात्रा पंजाब के सभी 22 जिलों के 101 शहरों निकाली जा रही है। इस यात्रा का बठिडा पहुंचने पर समूह हिदू समाज व ब्राह्मण सभा द्वारा स्वागत किया गया।
महंत रवि कांत मुनि ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह को चुनाव के दौरान किया गया हिदू मंदिर एक्ट बनाने का वादा पूरा करना चाहिए। जिस तरह महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने अधिकारों के बारे में ज्ञान दिया था उसी उद्देश्य से ही आज पंजाब में हिदू समाज को जन जागृत करने के उद्देश्य से यह भागवत चेतना रथ यात्रा पंजाब के 22 जिलों में निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य पंजाब में हिदू समाज को जागृत करना हैं। इस अवसर पर यात्रा के प्रमुख महंत रविकांत मुनि ने कहा कि इस रथयात्रा का नाम भगवा चेतना रथयात्रा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देवालय देवस्थान प्रबंध अधिनियम का समर्थन करना है। इस अधिनियम के तहत पूजा स्थलों, उनकी मूल परंपराओं, सिद्धांतों और दर्शन की स्वतंत्रता की रक्षा होगी और मंदिरों के प्रबंधन और संचालन की व्यवस्था को बिना किसी सरकारी हस्तक्षेप के संप्रेषणीय तरीके से लागू किया जाना चाहिए। यात्रा का स्वागत करने के दौरान ब्राह्मण एकता मंच के चेयरमैन जगजीवन शर्मा, श्री परशुराम इंटरनेशनल के प्रधान शाम शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु हाजिर थे। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाकर यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत किया और उन पर फूलों की बारिश की। पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।