पानी लगाने की बारी को लेकर किया हमला
एक व्यक्ति के पेट में तेजधार लोहे की छड़ से वार कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 03:55 PM (IST)
जासं, बठिडा : गांव नथाना में खेतों में पानी लगाने की बारी को लेकर हुए झगड़े में दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के पेट में तेजधार लोहे की छड़ से वार कर घायल कर दिया। नथाना पुलिस को दी शिकायत में दिलप्रीत सिंह वासी वीरापत्ती नथाना ने शिकायत दर्ज करवाई कि गुरमीत सिंह निवासी वीरापत्ती व मोटू बिहारी निवासी नथाना के साथ खेतों में पानी लगाने का विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उक्त लोगों ने उस समय उस पर जानलेवा हमला कर दिया जब खेतों में कस्सी का पानी लगा रहा था। इसमें तेजधार हथियार से हमला कर दिलप्रीत सिंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें