Move to Jagran APP

--कापी कापी- शिअद मेरे लिए नई पार्टी नहीं, पहले भी साथ कर चुका हूं काम: जोशी

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) हमारे लिए नई पार्टी नहीं है बल्कि पहले भी हम उनके साथ मिल कर काम कर चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 05:49 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 05:49 AM (IST)
--कापी कापी- शिअद मेरे लिए नई पार्टी नहीं, पहले भी साथ कर चुका हूं काम: जोशी
--कापी कापी- शिअद मेरे लिए नई पार्टी नहीं, पहले भी साथ कर चुका हूं काम: जोशी

जागरण संवाददाता बठिडा: 'शिरोमणि अकाली दल (शिअद) हमारे लिए नई पार्टी नहीं है, बल्कि पहले भी हम उनके साथ मिल कर काम कर चुके हैं। पंजाब में शिअद के साथ भाजपा का गठबंधन होने के कारण हम अकाली विधायकों के साथ ही विचरते थे।' इन शब्दों का प्रकटावा पूर्व मंत्री अनिल जोशी और मोहित गुप्ता ने किया। वह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से मिलकर आने के बाद बठिडा में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। उनके साथ कमल चेतली, आरडी शर्मा, राज कुमार गुप्ता, विक्रम लक्की, हरजीत भुल्लर, सुरिदर शिदी, अमन ऐरी, सुमित शास्त्री, मिटू शर्मा, मनोज गर्ग, प्रवीण गोयल, हरीश चावला, कपिल गोयल भी थे।

loksabha election banner

अनिल जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की ओर से एक ही मकसद को लेकर गठबंधन किया गया था और वह था कि पंजाब में अमन, शांति व भाईचारा कायम करना। इसके नतीजे भी बड़े सार्थक निकले और देश में सिख भाईचारे का मान बहाल हुआ और हिदू भाईचारे का डर खत्म हुआ। दरअसल, परकाश सिंह बादल सियासत की यूनिवर्सिटी हैं। उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, उनके साथ विधायक व मंत्री रहते हुए सीखा है। कांग्रेस ने फार्म तो बहुत भरवाए, किया कुछ नहीं जोशी ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले सौ प्रकार के फार्म भरवाए, लेकिन किया कुछ भी नहीं। वहीं शिअद ने कभी कोई फार्म नहीं भरवाया और कर सब कुछ ही दिया। उन्होंने शिअद सरकार के अपने कार्यकाल में किए गए कामों को भी गिनाया। चुनाव मैनिफेस्टो के लिए जोशी ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं जोशी ने बठिडा के एक होटल में शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि वे अपनी समस्याएं बताएं ताकि उनका अध्ययन करने के बाद उनको चुनाव मैनिफेस्टो में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही उनको लागू कराएंगे। व्यापारियों ने अनिल जोशी को कहा कि आपने पहले मंत्री रहते व्यापारियों के काफी काम करवाए हैं। आपके आने से व्यापारियों का हौसला काफी बढ़ा है। यहां कपिल गोयल, नारायन गर्ग, मनोज गर्ग, राकेश किट्टी, मुनीश कांसल, राजिदर जिदल आदि ने व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। व्यापारियों को राहत देने के बजाय बोझ डाल रही कांग्रेस: मोहित गुप्ता मोहित गुप्ता ने कहा कि लाकडाउन ने व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस समय व्यापारी वर्ग को राहत की उम्मीद है, लेकिन काग्रेस सरकार राहत के बजाय व्यापारियों पर बोझ डाल रही है। 2022 में जब प्रदेश की जनता शिअद-बसपा को जिताकर सत्ता की चाबी सौंपेगी तब व्यापारी हितैषी नीतियों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। सरकार की नीतियों में व्यापारियों की राय को शामिल किया जाएगा। शिअद-बसपा गठबंधन का हर नेता व्यापारी वर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.