पंजाब ब्राह्मण सभा के चेयरमैन बने अनिल चौबे
श्री इच्छापूर्ण मंदिर गोनियाना के मुख्य पुजारी अनिल चौबे को श्री ब्राह्मण सभा पंजाब ने सर्वसम्मति से ब¨ठडा जिले का चेयरमैन नियुक्त किया हैं।
संवाद सहयोगी, गोनियाना मंडी : श्री इच्छापूर्ण मंदिर गोनियाना के मुख्य पुजारी अनिल चौबे को श्री ब्राह्मण सभा पंजाब ने सर्वसम्मति से ब¨ठडा जिले का चेयरमैन नियुक्त किया हैं।
नवनियुक्त चेयरमैन पुजारी चौबे ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र उनको पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत ¨सह बादल की उपस्थिति में प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा ने जो उनको जिम्मेवारी दी हैं वह इस जिम्मेवारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह ब्राह्मण सभा के ज्यादा से ज्यादा परिवारों को सभा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस जिम्मेवारी के लिए उन्होंने चेयरमैन ब्राह्मण सभा दुर्गेश शर्मा, कार्यकारी प्रधान विक्रम शर्मा, जनरल सेक्रेटरी बिहारी लाल और शशिकांत जोशी का धन्यवाद किया साथ में उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की पंजाब के गरीब ब्राह्मण समाज को सुविधाएं दे और उन्होंने सरकार को यह आश्वासन दिया कि वह इस कार्य में ब्राह्मण सभा भी बढ़चढ़कर भाग लेगी। उन्होंने पंजाब के सभी ब्राह्मण परिवारों से एक मंच पर एकत्र होने का आह्वान किया।