नछत्तर सिंह बठिडा शहरी के उप प्रधान नियुक्त
शिरोमणी अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार व पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला द्वारा शहर के प्रमुख समाज सेवक व वार्ड नंबर 50 से नगर निगम चुनाव लड़ने वाले नछत्तर सिंह धालीवाल को शिरोमणी अकाली दल के शहरी प्रधान राजविदर सिंह सिद्धू के साथ सलाह मशविरा करने के बाद संगठन का उप प्रधान नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, बठिडा : शिरोमणी अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार व पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला द्वारा शहर के प्रमुख समाज सेवक व वार्ड नंबर 50 से नगर निगम चुनाव लड़ने वाले नछत्तर सिंह धालीवाल को शिरोमणी अकाली दल के शहरी प्रधान राजविदर सिंह सिद्धू के साथ सलाह मशविरा करने के बाद संगठन का उप प्रधान नियुक्त किया है। यह एलान नछत्तर सिंह धालीवाल की अगुआई में हुई बैठक दौरान किया गया।
पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने कहा कि नछत्तर सिंह धालीवाल लोक हितों के लिए हमेशा यत्नशील रहने वाले नेता हैं, जिनके पार्टी में आने व पार्टी का उप प्रधान बनने से पार्टी को ओर अधिक ताकत मिली है। नछत्तर सिंह धालीवाल ने शिरोमणी अकाली दल बठिडा शहरी का उप प्रधान बनाने के लिए पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला, पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वह दी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस मौके शिरोमणी अकाली दल के कई नेता व इलाका निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।