जागरण संवाददाता, बठिडा
एडीसी जनरल राजदीप सिंह बराड़ ने जिला खेतीबाड़ी उत्पादन कमेटी की मीटिग की। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा महीने के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा जल सप्लाई व सैनिटेशन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए कि गांवों में चल रहे जलघरों के कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए। वहीं मुकम्मल हो चुके कार्यों के सर्टिफिकेट तुरंत जमा करवाए जाएं। जबकि अधिकारियों को कहा कि लोगों की साफ पीने वाली समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाए। मछली पालन विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि किसानों व नौजवानों को मछली पालन के काम के साथ जोड़ा जाए, जिसके लिए अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने पशु पालन व भूमि रक्षा विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी जायजा लिया। इसी प्रकार लोगों को डेयरी के काम से भी जोड़ने की अपील की। इस मौके पर मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी बहादुर सिंह भी उपस्थित थे।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
भटिंडा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!