आप नेता साथियों सहित शिअद में शामिल
बठिडा आम आदमी पार्टी के सर्किल प्रधान रुपिदर सिंह अपने 30 साथियों के साथ शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं बठिडा से संभावित प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में शिअद में शामिल हो गए।
जागरण संवाददाता, बठिडा : आम आदमी पार्टी के सर्किल प्रधान रुपिदर सिंह अपने 30 साथियों के साथ शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं बठिडा से संभावित प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में शिअद में शामिल हो गए। इसके अलावा कांग्रेस के दस वर्करों ने भी अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान उन्हें सिरोपा भेंटकर उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने उन्हें पार्टी में बनता सम्मान देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर दर्शन सिंह कोटफत्ता, जगसीर सिंह बल्लूआना, भोला सिंह जंगीराना, नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमन, हरप्रीत सिंह सरदारगढ़ तथा ज्ञान सिंह भी मौजूद थे।