संस्था को 21 हजार रुपये का सहयोग दिया
भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम पंजाब का रजिस्टर्ड ऑफिस लुधियाना में स्थापित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 05:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम पंजाब का रजिस्टर्ड ऑफिस लुधियाना में स्थापित किया गया है। इससे इसकी गतिविधियों को ओर भी तेज किया जाएगा। राज्य प्रधान कैलाश गर्ग व जिला प्रधान प्रेमनाथ गर्ग ने बताया कि पंजाब द्वारा झारखंड राज्य को आदिवासी समाज की भलाई के लिए अपनाया गया है। इसमें बठिडा इकाई द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसके चलते गणेशा बस्ती के रमेश कुमार बंसल द्वारा संस्था को 21 हजार रुपये की राशि भेंट की गई है। वहीं संस्था के मेंबर एसपी गुप्ता के परिवार द्वारा गिलपत्ती गोशाला में सवामणी लगाई गई। यहां संस्था के रमेश चंद्र ढंड भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें