दोधी को मारी गोलियां, हालत गंभीर
बठिंडा : गाव जेठूके में अज्ञात लोगों ने एक दोधी को गोलिया मार दी। इस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बठिंडा : गाव जेठूके में अज्ञात लोगों ने एक दोधी को गोलिया मार दी। इस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना रामपुरा की सदर पुलिस मामले की जाच कर रही है। एसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि घायल गाव जेठूके निवासी अमरीक सिंह (22) है। हाल ही में उसकी अमेरिका में रह रही युवती के साथ मंगनी हुई थी। मंगलवार देर शाम वो दूध की सप्लाई देकर घर लौट रहा था। उसी दौरान मोटरसायकल पर आए दो अज्ञात लोगों ने उसे दो गोलिया मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के किसान वहा पहुंच गए। लेकिन तब तक हमलाबर भाग चुके थे। परिजन उक्त को बठिंडा में प्राइवेट होस्पिट में ले आएं, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।सतपाल सिंह ने बताया कि गोली उसके दाएं कंधे में लग कर आरपार हो गयी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बुधवार उसके बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।