पंजाब बंद की काल : हड़ताल पर रहे वकील
जागरण संवाददाता, बठिंडा : पंजाब बंद की काल होने के कारण बठिंडा जिला अदालत में वकील हडताल पर रहे। इसक
जागरण संवाददाता, बठिंडा : पंजाब बंद की काल होने के कारण बठिंडा जिला अदालत में वकील हडताल पर रहे। इसके चलते दूर दराज से आए सैंकड़ों लोगों को मायूस वापस लौटना पड़ा। अब बुधवार की छुट्टी होने के कारण जिला अदालतों में वीरवार से काम काज शुरू हो सकेगा। बार प्रधान एडवोकेट रंजीत सिंह जलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें खन्ना बार संघ की काल आई थी। जिसमें उन्हें बताया गया कि वहा एडवोकेट विनीता गुलाटी के खिलाफ एक क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है, जिसके विरोध में राज्य के सभी वकील काम काज छोड़ कर हड़ताल पर रहेंगे। जिस पर सुबह दस बजे उन्होंने बार संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें सचिव रोहित रोमाणा, उप प्रधान लकिंदर सिंह, ज्वाइंट सचिव महक मित्तल, कैशियर जपनीत कपिल समेत अन्य शामिल हुए। बैठक में हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के बावजूद महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई के लिए सभी अदालतों के बाहर दो दो वकीलों की ड्यूटी लगाई गई। जाकि एमरजेंसी में लाए गए किसी मामले की पेशी न छूट सके।