सड़क हादसे में मजदूर की मौत
जासं, ब¨ठडा : गांव फल्लड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान जगतार ¨सह
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jan 2018 01:14 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2018 01:14 AM (IST)
जासं, ब¨ठडा : गांव फल्लड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान जगतार ¨सह के तौर पर हुई जो हरियाणा के गांव पन्नीवाला मोरिका के रहने वाला था। उसके गांव ही रहने वाले गुरमीत ¨सह ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोग गांव में ही मजदूरी करने आते हैं। सोमवार सुबह उसे फोन किया उनके गांव के किसी व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी हैं जो सड़क पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा और घायल जगतार ¨सह को सरकारी अस्पताल ब¨ठडा में दाखिल करवाया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि रात भर अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हुए जगतार ¨सह ठंड में पड़ा रहा। अगर समय पर उसे अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें