बसंत पंचमी पर शहर में खूब उड़े पतंग
जागरण संवाददाता,ब¨ठडा : बसंत पंचमी का त्योहार शहर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी के अवस
जागरण संवाददाता,ब¨ठडा : बसंत पंचमी का त्योहार शहर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर जहां लोगों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की वहीं शहरवासियों ने जमकर पंतग बाजी की। सुबह से ही घरों की छत पर पतंग उड़ाने का काम शुरू हो गया था। अधिकांश शहरवासियों ने घरों की छत पर म्यूजिक सिस्टम लगा रखा था व गानों के धुनों पर नाचते भी कुछ शहरवासी दिखे। सुबह सात बजे से ही शहर के आसमान में रंग बिरंगी पतंगे दिखने को मिलने लगी, पतंगबाजी शाम तक शहर में होती रही। रविवार व सोमवार को भी पंतग की दुकानों में लोगों की अच्छी भीड़ नजर आई। छोटे बच्चों नें गैस के गुब्बारे उड़ाए। बसंत पंचमी के अवसर पर की घरों में पकवान बनाए गए। मां सरस्वती की पूजा करने के लिए लोग मंदिर में पहुंचे। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए।
गूंजी आई बो की आवाजें
शहर में पतंग के शौकीनों ने पतंग खूब उड़ाए व आई बो बो काटा की आवाजें भी सुनने को मिली। लड़कों के साथ साथ लड़कियों ने भी खूब पतंगबाजी की। एक दूसरे को बसंत पंचमी की बधाई देते भी शहरवासी नजर आए। घरों के छतों पर लोगों की भीड़ भी दिखी। जिला प्रशासन ने चाहे चाइना डोर पर प्रतिबंध लगा रखा था पर इसके बावजूद भी कई जगहों पर चाइना डोर देखने को मिली। एक दूसरे के पतंग काटने की होड़ भी खूब देखने को मिली। अधिकांश शहरवासी पीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आए। शहर के आसमान पर सैकड़ों पतंगे देखने को मिली। वहीं पतंग लूटने वालों की भी कमी नहीं थी।