जमीन विवाद में की मारपीट, 13 पर केस
विवाद में करीब 13 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की खेतों में लगी नरमा की फसल खराब कर दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 04:09 PM (IST)
जासं, बठिडा : जमीन के ठेके को लेकर हुए विवाद में करीब 13 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की खेतों में लगी नरमा की फसल खराब कर दी। इसमें तलवंडी साबो पुलिस के पास गुरमीत सिंह वासी सेखपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि कौर सिंह, उसके दो लड़के वासी भांगीबांदर, काका सिंह, दर्शन सिंह, मनजिदर सिंह व उसके सात अन्य साथियों ने उसके खेतों में जाकर फसल को खराब कर दिया। इसमें विवाद की वजह जमीन थी। शिकायतकर्ता ने चार एकड़ जमीन सुखमंदर कौर वासी सेखपुरा से ठेके पर ली थी। उक्त लोग इसका विरोध करते थे व इसी रंजिश में उन्होंने खेतों में लगाई धान व नरमा की फसल खराब कर दी वही उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपित लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें