ह्रदय रोग की रोकथाम की जागरुकता को मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस
ह्रदय से संबंधित होने वाले रोगों के रोकथाम की जागरूक के लिए मनाया जाता है विश्व हृदय दिवसह्रदय से संबंधित होने वाले रोगों के रोकथाम की जागरूक के लिए मनाया जाता है विश्व हृदय दिवसह्रदय से संबंधित होने वाले रोगों के रोकथाम की जागरूक के लिए मनाया जाता है विश्व हृदय दिवसह्रदय से संबंधित होने वाले रोगों के रोकथाम की जागरूक के लिए मनाया जाता है विश्व हृदय दिवसह्रदय से संबंधित होने वाले रोगों के रोकथाम की जागरूक के लिए मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस
संवाद सहयोगी बरनाला : विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में हृदय से संबंधी होने वाले रोगों, उनके परिणाम व उनकी रोकथाम के लिए जागरूक करना है कि वह किस प्रकार एक स्वस्थ हृदय का वातावरण बना सकते हैं। किस प्रकार एक स्वस्थ जीवन शैली अपना कर हृदय से संबंधी रोगों पर रोक लगा सकते हैं। आज विश्व में लोग सबसे अधिक हृदय रोग से मौत का शिकार हो रहे हैं। विश्व हृदय दिवस सबसे पहले विश्व हृदय संघ के निदेशक ने 1999 में आंटोनी बेस दे लुना ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिल कर मनाया गया था।
आज जिले के अस्पतालों करवाए जाएंगे जागरुकता कार्यक्रम
सिविल अस्पताल के डीएमसी डॉ. ज्योति कौशल ने कहा कि विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। सेहत विभाग द्वारा सेहत मंत्री ब्रह्मा मो¨हद्ररा के निर्देशानुसार सिविल सर्जन के नेतृत्व में 29 सितंबर सुबह 10 बजे जिले के विभिन्न सिविल अस्पतालों व ब्लॉकों के हिसाब से मनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कौन से हृदय से संबंधित हैं रोग
हृदय रोग में होने वाला कोरोनरी धमनी रोग एक सामान्य प्रकार का रोग है, जिसका कारण कोलेस्ट्राल द्वारा उन धमनियों पर एक दीवार जैसी संरचना को बना देना है जो की रक्त को हृदय तक पहुंचाने का कार्य करती है। जिस कारण हृदयघात, हृदय पीड़ा, हृदयगति का रुक जाना व अनियमित हृदय गति हो सकती है। शुरू में पड़ने वाले को ब्रेन अटैक व मस्तिष्क का काम ना करना से जाना जाता था।
कैसे करें ह्रदय रोग की रोकथाम
इस तरह के अधिकांश रोग अपनी प्राथमिक अवस्था में ही खत्म किए जा सकते हैं, अगर उनकी पहचान कर ली जाए व वह स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत बता दिए जाएं। गलत खान पान, व्यायाम की कमी, धूम्रपान या मादक द्रव्यों का सेवन, अत्यधिक वजन, उच्च रक्त चाप व मधुमेह इसके खतरे बन सकते हैं, जिससे की हृदय से संबंधित होने वाली 80 फीसद मौत का कारण है।
किस तरह से रह सकते है स्वास्थ्य
विश्व स्वास्थ्य संगठन सभी को कम नमक के उपयोग पर बल देता है जो कि प्रत्यक्ष तौर पर हृदय सबंधी रोगों का कारण है।
- बीएमआइ का आकलन करवाते रहें।
- उच्च रक्त चाप व कोलेस्ट्राल की नियमित जांच करवाएं।
- सीढि़यों के प्रयोग के लिए बढ़ावा दें व अपने दैनिक जीवन में पैदल चलने की आदत डालें।