बरनाला नगर कौंसिल की 31 में से 15 वार्डो पर लड़ेंगी महिलाएं
नगर कौंसिल चुनाव में पहली बार 50 प्रतिशत सीटों पर महिलाए चुनाव लड़ेंगी।
हेमंत राजू, बरनाला :
नगर कौंसिल चुनाव में पहली बार 50 प्रतिशत सीटों पर महिलाए चुनाव लड़ने जा रही हैं, ऐसा यह पहली बार हो रहा है। पहली बार 31 में से कम से कम 15 महिलाएं नगर कौंसिल में बतौर पार्षद पहुंचेगी। 31 वार्डो में से 15 महिलाओ के लिए रिजर्व हैं, 15 पर पुरुष चुनाव लड़ेंगे, एक सीट बीसी वर्ग के लिए रखी गई है। नगर कौंसिल की वार्डबंदी की अंतिम लिस्ट प्रशासन की तरफ से फाइनल कर दी है। जिसमें एसी वर्ग की महिलाओ के लिए चार सीटे रिजर्व हैं। एससी वर्ग के पुरुषो के लिए चार सीटे आरक्षित हैं। एक सीट बीसी वर्ग के लिए रखी गई है। डीलिमिटेशन बोर्ड ने पहली लिस्ट 6 नंवबर को जारी की थी। जिसको लेकर कांग्रेस, अकाली व आप के कई नेताओं ने ऐतराज जाहिर किया था। सभी के एतराज लेकर उस पर फिर से विचार करके फिर से फाइनल दूसरी लिस्ट जारी की गई है। कांग्रेसियों ने सुनी, शिअद की बात नहीं मानी
6 नबंवर को जारी जारी हुई लिस्ट के बाद तीन कांग्रेसी अपने वार्डो को फिर से सेटल करवाने में कामयाब हो गए हैं। अकाली दल से सबंधित किसी भी नेता की कोई भी सुनवाई नहीं हुई। नगर कौंसिल के साबका प्रधान व शिअद नेता संजीव शौरी ने कहा कि छह नवंबर को लिस्ट जारी होने के बाद दो सरकारी छुट्टियां आ गई। इसके बाद एक दिन अधिकारी नहीं मिले। फिर आखिरी दिन भी उन्हें लिस्ट नही दिखाई गई ना ही उनके ऐतराज किसी ने नही सुने। दूसरी बार संसोधित हुई लिस्ट में कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजीव गुप्ता लूबी फरवाही व सदर बाजार के वार्ड नंबर 15 को एससी लेडीज से जनरल लेडीज करवाने में सफल हो गए। वही वार्ड नंबर 10 को कांग्रेसी नेता सुरेश डिपल उप्पली एससी जेंट्स से जनरल जैंटस करवाने में सफल हो गए। परंतु राजनीतिक कारणों से वह खुद वहां से चुनाव नही लड़ेंगे। वार्ड नंबर 17 को कांग्रेसी नेता खुशी मोहम्मद के ऐतराज पर जनरल लेडीज से जनरल पुरुष किया गया है। -बॉक्स न्यूज-
पुराना वार्ड नया वार्ड नंबर
1 जनरल महिला 1 जनरल महिला
2 एससी (पुरुष) 2 जनरल पुरुष
3 एस सी (पुरुष) 3 जनरल
4 एससी (महिला) 4 जनरल पुरुष
5 जनरल पुरुष 5 जनरल महिला
6 जनरल पुरुष 12 एससी पुरुष
7 जनरल महिला 6 जनरल पुरुष
8 एससी पुरुष 7 एससी महिला
9 जनरल पुरुष 11 जनरल महिला
10 जनरल पुरुष 15 जनरल महिला
11 जनरल पुरुष 13 जनरल महिला
14 एससी पुरुष 14 एससी पुरुष
15 जनरल पुरुष 16 जनरल पुरुष
14 जनरल पुरुष 17 जनरल महिला
15 जनरल पुरूष 18 जनरल पुरूष
16 जनरल महिला 20 जनरल पुरुष
17 एससी पुरुष 19 जनरल महिला
20 एससी पुरुष 23 बीसी
21 जनरल पुरुष 10 जनरल पुरुष
22 एससी महिला 28 जनरल पुरुष
23 जनरल पुरष 09 महिला एससी
24 जनरल पुरुष 08 जनरल पुरुष
25 जनरल महिला 29 एससी पुरुष
26जनरल महिला 27 जनरल महिला
27 जनरल पुरुष 25 एससी महिला
28 जनरल महिला 24 जनरल पुरुष
29 जनरल पुरुष 26 एससी पुरुष
30 जनरल पुरुष 30 जनरल महिला
31 एससी महिला 31 एससी महिला
पिछले आठ महीने से लंबित नगर कौंसिल के चुनावों का ऐलान हो चुका है। यह चुनाव सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए वर्चस्व का सवाल हैं। इन चुनावों में अकाली दल अपनी पुरानी साख बहाल रखने के लिए वहीं कांग्रेस और भाजपा अपने कद को बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। इन चुनावों में पहली बार सभी 31 वार्डों पर कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। जिसके चलते दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। वहीं आम आदमी पार्टी पिछली बार की तरह अपने कार्यकर्ताओं को आजाद तौर पर मैदान में उतारेगी। पिछले चुनाव में अकाली दल ने 31 में से 13, कांग्रेस व भाजपा ने तीन-तीन सीटें जीती थी। वही आजाद प्रत्याशियों ने 12 सीटें जीती थी। आम आदमी पार्टी का एक आजाद प्रत्याशी जीतने में सफल हुआ था। इस बार कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी है। वहीं भाजपा पहली बार अकाली दल से अलग होकर सभी 31 वार्डों में चुनाव लड़ रही है। इसलिए कांग्रेस व भाजपा अपने पुराने प्रदर्शन को सुधारने के लिए चुनाव लड़ेंगे।
कोट ----
-11-
आम आदमी पार्टी के बरनाला विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर कौंसिल के चुनावों में अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। कोटा
-13--बॉक्स न्यूज-
नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला के चेयरमैन मक्खन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। पिछले तीन सालों में शहर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। उसी को आधार बनाकर जनता की कचहरी में कांग्रेस उतरेगी व जीत हासिल करेगी। -17-
नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व शिअद नेता संजीव शौरी ने कहा कि अकाली दल चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी 31 वार्डों पर अकाली दल अपने प्रत्याशी खड़े भी करेगा व जीत भी हासिल करेगा।